59 महीने के निचले स्तर पर आई रिटेल महंगाई [Retail inflation falls to 59 month low]

1 Min Read

खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से जुलाई में 3.54% रही, जून में 5.08% रही थी

नई दिल्ली, एजेंसियां। जुलाई महीने में रिटेल महंगाई घटकर 3.54% पर आ गई है। ये 59 महीने का निचला स्तर है। अगस्त 2019 में महंगाई 3.21% थी।

वहीं जून महीने में महंगाई 5.08% रही थी। खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से महंगाई घटी है। महंगाई अब RBI के 2-4% के टारगेट के भीतर है।

अनाज, फल, सब्जी, दाल, मसालों के दाम घटने से खाद्य महंगाई दर 9.36% से घटकर 5.42% हो गई है।

वहीं शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 4.39% से घटकर 2.98% पर आ गई थी। ग्रामीण महंगाई 5.66% से घटकर 4.10% पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें

हाय रे महंगाई 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं