गणतंत्र दिवस 2025: ओडिशा के 19 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, देखें पूरी सूची [Republic Day 2025: 19 Odisha police personnel awarded President’s Award, see full list]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

भुवनेश्वर,एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, गणतंत्र दिवस के मौके पर ओडिशा के 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

इसमें से दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा, जबकि छह कर्मियों को बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पुरस्कार और 11 को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सरोज सामल और कांस्टेबल सत्यवादी मलिक को राष्ट्रपति पदक मिलेंगे।

राष्ट्रपति पदक और पुलिस वीरता पुरस्कार की सूची:

राष्ट्रपति पदक:

पुलिस अधीक्षक सरोज सामल, कांस्टेबल सत्यवादी मलिक।
पुलिस वीरता पुरस्कार: उप निरीक्षक गिरीश चंद्र माझी, हवलदार पवित्र कुमार साहू, उमेश मुंडा, पीतांबर सतनाम, कविचंद्र राउत और सुशांत कुमार साहू।

उत्कृष्ट सेवा पदक:

कांस्टेबल पारितोष मंडल, मोहम्मद तोसिफ रबीना, देवी प्रसाद महांति, एसआई अब्दुल फैयाज, त्रिलोचन बुधिया, नरेश चौधरी, एएसआई शरत चंद्र बेहरा, तेज बहादुर गुरूजंगस, हवलदार अतुल कुमार बिस्वाल, जयंती सुना और मनोज कुमार जेना।

अग्निशमन में राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक:

प्रमुख फायरमैन भ्रमरवर सेठी।

यह सम्मान ओडिशा पुलिस के कर्मियों की साहसिकता और उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देने के लिए दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में तैनात होंगे 14,000 कर्मी : दिल्ली पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं