ओडिशा में महापौरों समेत शहरी स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया

2 Min Read

भुवनेश्वर, एजेंसियां : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महापौरों और उपमहापौरों समेत शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) पदाधिकारियों के पारिश्रमिक और भत्तों में वृद्धि की बुधवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार महापौरों का मासिक वेतन आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये जबकि उप-महापौरों का पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह, अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के अध्यक्ष का पारिश्रमिक 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये और उपाध्यक्ष का वेतन 800 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया गया है।

नगर निगमों के पार्षदों को प्रति बैठक 700 रुपये भत्ता मिलता था, अब उन्हें 2000 रुपये मिलेंगे।

विभिन्न नगर पालिकाओं और एनएसी के पार्षदों का भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा महानगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों को बैठक के लिए 200 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा।

सीएमओ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह वृद्धि 5वें राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और ओडिशा नगर निगम नियम-2004 व ओडिशा नगरपालिका नियम-1953 में संशोधन के बाद की गई है।

इसे भी पढ़ें 

गरीब महिलाओं को सालना एक लाख रुपये, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण : कांग्रेस महिला न्याय

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं