5 राज्यों में धार्मिक विवाद: हैदराबाद में मंदिर में तोड़फोड़, UP के बहराइच में दूसरे दिन हिंसा, इंटरनेट बंद[Religious dispute in 5 states: Vandalism in temple in Hyderabad, violence in Bahraich, UP for the second day, internet closed]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, UP और झारखंड में धार्मिक विवाद हुआ है।

तेलंगाना में हैदराबाद के मुथ्यलम्मा मंदिर में देवी मां की मूर्ति तोड़ दी गई। उधर, पश्चिम बंगाल में विशेष समुदाय के लोगों ने हावड़ा जिले के श्यामपुर इलाके में दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ की।

कर्नाटक के बेलगावी जिले में रविवार रात दुर्गा देवी की मूर्ति के अपमान के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। UP के बहराइच में भी दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में फायरिंग और पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

हिंसा प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद है। वहीं, झारखंड के गढ़वा में भी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा हुई है। यहां एक समुदाय के लोगों ने जुलूस पर पथराव किया, जिसके बाद हिंसा भड़की।

इसे भी पढ़ें

तिरुपति लड्‌डू विवाद घी सप्लायर को नोटिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं