बिहार आने-जानेवालों को राहत, पूजा के दौरान चलेंगी 6000 स्पेशल ट्रेनें [Relief for people traveling to Bihar, 6000 special trains will run during puja]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। दुर्गा पूजा, दिवाली, और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

रेलवे के मुताबिक इस साल 5900 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा।

इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। त्योहार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।

रेल मंत्री ने की घोषणा

स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है।

उन्होंने कहा है की दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेन की सूची बनायी गई है।

रेल मंत्री के अनुसार पिछले साल 2023-24 में भारतीय रेलवे के द्वारा 4480 ट्रेनों का परिचालन किया गया था। इस बार 5900 ट्रेनों की सूची तैयार की गई है जो पूजा स्पेशल बनकर चलेगी।

6000 ट्रेनें करेंगी आवाजाही

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कौशिक मित्रा के मुताबिक हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

यात्रियों की भारी भीड़ को कम करने और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। दो महीनों की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें 6000 से अधिक फेरे लगाएंगी।

बड़ी संख्या में जाते हैं लोग बिहार

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ में देश के हर कोने से लोग बिहार आते है। यूपी और बिहार के लोगों के लिए ये सिर्फ त्योहार नहीं परिवार से मिलने का भी एक अहम अवसर होता है।

भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे के द्वारा इस वर्ष भी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

अब दिवाली और छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं