JNU PG एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

IDTV Indradhanush
2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट 27 मई, 2024 है।

ऐसे कैंडिडेट्स जो JNU में दाखिला लेना चाहते है, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JNU विभिन्न स्ट्रीम में स्पेशलाइजेशन वाले मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A.), मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.), और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (M.C.A.) कोर्स ऑफर करता है।

इन कोर्सेस में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कॉमन यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट (CUET) स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

M.A. में एडमिशन के लिए कैंडिडेट के पास वैलिड CUET पीजी स्कोर के साथ 10+2+3 एजुकेशन पैटर्न में न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी UGC रिकग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।

M.Sc. में एप्लिकेशन के लिए कैंडिडेट्स के पास मिनिमम 55 मार्क्स के साथ B.Sc. या B.Tech. में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही साथ CUET PG में अच्छा स्कोर होना चाहिए।

MCA में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को मैथ्स के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट का CUET PG में अच्छे स्कोर के साथ बैचलर्स में 55% मार्क्स होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

दरभंगा में बोले मोदी-एक शहजादे ने देश तो दूसरे ने बिहार को जागीर समझ रखा है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं