बिहार में हेडमास्टर के 6061 पदों पर नियुक्तियां शुरू

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हेडमास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।

उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

हेड मास्टर की भर्ती बिहार के राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में होगी।

इस भर्ती के लिए 11 मई को अप्लीकेशन विंडो दोबारा खोली गई है। इनमें से कुल 2014 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।

आयु सीमा :

बिहार में हेड मास्टर बनने के लिए उम्र 31 से 47 वर्ष के बीच होना जरूरी है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता :

उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। डीएलएड/बीटी/बीएड/बीएईड/बी.एससी.ईडी/बी.एल. ईडी किया हो।

टीईटी परीक्षा भी पास होना जरूरी है।

शुल्क :

एससी/एसटी/महिला और दिव्यांग : 200 रुपए

अन्य श्रेणी : 750 रुपए

चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह एग्जाम 14 जून 2024 को होगी।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

मेन पेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” टैब पर क्लिक करें।

हेडमास्टर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म भरें।

फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

भीमा-कोरेगांव केस में गौतम नवलखा को जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं