नई दिल्ली,एजेंसियां: पुलिस की वर्दी पहनना हर युवाओं का सपना होता है।
ऐसे में अगर आपका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में नौकरी पाने की इच्छा रखने है तो आपके के लिए एक अच्छी खबर है।
सीआरपीएफ में कांस्टेबल के लिए 120 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई से पहले फॉर्म भर सकते हैं।
योग्यता
सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
वहीं पूर्व सेना कर्मियों के लिए अधिकतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी CRPF की आधिकारिक वेबसाइट https://crpf.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा
आयु सीमा 1 अगस्त, 2024 तक 20 से 25 वर्ष के बीच होना जरूरी है।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति- 5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग- 3 वर्ष
पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के लिए उम्मीदवार- 5 वर्ष
पूर्व अग्निवीरों के उम्मीदवार- 3 वर्ष
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी के आवेदकों को 200 रुपये फीस देना होगा।
एससी/एसटी पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया
एक लिखित परीक्षा
पीएसटी/पीईटी
साक्षात्कार
इसे भी पढ़ें








