RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी, ब्याज दरों में लगातार 8वीं बार बदलाव नहीं [RBI maintained repo rate at 6.5%, no change in interest rates for the 8th consecutive time]

1 Min Read

लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। पुराना रेपो रेट ही बरकरार है।

RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी।

RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

RBI गवर्नर ने दी जानकारी

5 जून से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को दी।

ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

RBI की MPC में छह सदस्य

RBI की MPC में छह सदस्य हैं। इसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं।

गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं।

शशांक भिड़े, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें

RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया, जानिए भारत के पास कितना स्वर्ण भंडार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं