नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक साल के एक्सपेंशन का यह आदेश 3 मई 2024 से लागू होगा।
उन्हें मई 2021 में बीपी कानूनगो के रिटायर होने के बाद 3 साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था।
वे 1990 में RBI में शामिल हुए थे और तब से विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। डिप्टी गवर्नर का पद संभालने से पहले शंकर RBI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स में से एक थे।
इसे भी पढ़ें








