ब्रिटेन से 102 टन सोना वापस लाया RBI [RBI brought back 102 tonnes of gold from Britain]

2 Min Read

अब भी करीब 324 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड में

नई दिल्ली, एजेंसियां। धनतेरस पर, भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड के वॉल्ट से 102 टन सोना देश के भीतर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर नई रिपोर्ट से पता चला है कि सितंबर के अंत में, RBI के पास मौजूद 855 टन सोने में से 510.5 टन देश में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

2022 के बाद देश में 214 टन सोना लाया गयाः

सितंबर 2022 के बाद से, 214 टन सोना देश में लाया जा चुका है। सरकार दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने को सुरक्षित रखना चाहती है। सरकार में कई लोग मानते हैं कि घर में सोना रखना ज्यादा सेफ है।

मई में भी भारत लाया गया था 100 टन सोनाः

इससे पहले 31 मई को, एक रिपोर्ट में कहा गया था कि UK से 100 टन सोना भारत लाया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी और उसे सोना गिरवी रखना पड़ा था। यह पहली बार था, जब इतना अधिक सोना भारत में वापस आया था।

इसे भी पढ़ें

RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया, जानिए भारत के पास कितना स्वर्ण भंडार

Share This Article
Exit mobile version