बोकारो में बम ब्लास्ट से दहशत में लोग [People in panic due to bomb blast in Bokaro]

2 Min Read

बोकारोष बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के लकड़ी गोला में बम विस्फोट हुआ है। कलेक्टर सिंह नाम के व्यक्ति के घर के बाहर यह धमाका हुआ है।

धमाका इतना जोरदार था कि घर का छज्जा, दरवाजा और घर के अंदर रखा टेबल क्षतिग्रस्त हो गया। घर के अंदर से बम का स्प्लिंटर भी बरामद हुआ है।

कलेक्टर सिंह ने कहा है कि रात लगभग पौने 2 बजे जोरदार धमाका हुआ, तो हम जाग गए। देखा कि शंकर साव और सोनू वहां से भाग रहे थे।

कलेक्टर सिंह की पत्नी लीलावती देवी ने बताया कि एक साल पहले बाप-बेटे ने एक सिपाही के साथ मारपीट की थी। उसी मामले में कलेक्टर सिंह गवाह है। उसे लगातार डराया धमकाया जा रहा है।

जान बचाने की लगा रहे गुहारः

कलेक्टर सिंह ने कहा कि इस मामले में उसने थाने में आवेदन दिया, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब हमलोग एसपी के पास जाएंगे और अपनी जान बचाने की गुहार लगाएंगे। इधर इंस्पेक्टर सुदामा दास ने कहा कि घटना मंगलवार की रात को हुई है।

पुलिस को पटाखे का अंदेशाः

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। चुनाव आचार संहिता के बीच बम विस्फोट को पटाखा करार देने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

हुगली के पांडुआ में बम विस्फोट, 1 की जान, 2 घायल

Share This Article
Exit mobile version