रांची-पटना फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री परेशान [Ranchi-Patna flight emergency landing in Lucknow, passengers worried]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना, एजेंसियां। रांची से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 925 लखनऊ पहुंच गई है। प्लेन में सवार यात्री काफी परेशान है।

खबर लिखे जाने तक यात्रियों को आगे का कोई अपडेट नहीं दिया गया है। न ही कोई वैकल्पिक साधन उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।

इस बात की जानकारी राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी है। वह भी इस फ्लाइट में मौजूद हैं।

उन्होंने रांची के कई मीडिया हाउस को फोन और मैसेज कर कहा कि पटना एयरपोर्ट पर आधे घंटे तक प्लेन मंडराता रहा, लेकिन लैंड नहीं कर सका। इसके बाद फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराया गया है।

कैलाश यादव ने कहा कि प्लेन में कुल 180 यात्री सवार हैं। रांची से यह फ्लाइट दोपहर 1: 40 में उड़ान भरी थी।

जिसे विमान को दोपहर 2:35 पर पटना पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट लखनऊ पहुंच गई। कैलाश यादव ने बताया कि प्लेन पटना पहुंचा लेकिन लैंड नहीं कर पाया।

फिलहाल वे सभी लखनऊ में हैं और फ्लाइट पर ही बैठे हैं। उन्हें प्लेन से उतरने की भी इजाजत नहीं है।

यात्री काफी परेशान हैं। कारण पूछने पर कैलाश यादव ने बताया कि बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है।

मानसून पूरी तरह एक्टिव

बता दें कि देशभर में अब मानसून एक्टिव हो गया है। आज पटना समेत राज्य को कई जिलों में बारिश हुई।

पटना में करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो के अलावा दो एयर इंडिया के फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें

फ्लाइट में बम की सूचना पर इमरजेंसी लैंडिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं