पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न मिलेगा। उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर राष्ट्रपति भवन में पिता का यह सम्मान ग्रहण करेंगे।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस मौके पर मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रिण भेजा है।
बता दें कि 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। 24 जनवरी को उनकी 100 वीं जयंती थी।
23 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा था कि ‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है, वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं।
यह प्रतिष्ठित सम्मान हाशिये पर खड़े लोगों के लिए समानता और सशक्तिकरण के समर्थक के रूप में उनके स्थायी प्रयासों का एक प्रमाण है।
दलितों के उत्थान के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
यह पुरस्कार ना केवल उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करता है बल्कि हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और न्यायसंगत समाज बनाने के उनके मिशन को जारी रखने के लिए भी प्रेरित करता है।
इसे भी पढ़ें
