एक अप्रैल को जेपीएससी का घेराव करेंगे छात्र

1 Min Read

रांची। जेपीएससी सिविल पीटी के अभ्यर्थी एक अप्रैल को जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे।

जेपीएससी घेराव को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में छात्रों की बैठक हुई। इस बैठक में जेपीएससी कार्यालय घेराव को लेकर रणनीति बनायी गयी।

इमाम शफी ने कहा कि एक अप्रैल को झारखंड के लगभग सभी जिला से बड़ी संख्या में जेपीएससी, जेएसएससी के लाखों छात्र बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुंचेंगे, और वहीं से जेपीएससी कार्यालय पहुंच कर शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करेंगे।

11वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा में हड़बड़ी दिखाई गई है, जिसके कारण कई तरह गड़बड़ी हुई है।

छात्रों के विरोध के बावजूद परीक्षा रद्द करने के बजाय जल्दबाजी में गलत आंसर-की जारी कर दिया है।

इससे छात्रों में आयोग और सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के बाद जेपीएससी परीक्षा में भारी गड़बड़ी से झारखंड के छात्र आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा को दूसरे दल से आईं महिला नेताओं पर भरोसा

Share This Article
Exit mobile version