रामलला का हुआ सूर्य तिलक, दिखा प्रभु श्रीराम का अद्भुत रूप

1 Min Read

अयोध्या, एजेंसियां: रामनवमी पर्व अयोध्या समेत पूरे देश के लिए खाफी खास है क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है।

अयोध्या में रामनवमी के मौके पर श्री रामलला का सूर्य की किरणों ने तिलक किया।

इस बार रामनवमी को आलौकिक बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्री राम के सूर्याभिषेक का खास आयोजन किया है।

इस सूर्याभिषेक में प्रभू के माथे पर सूर्य की किरण से तिलक किया गया। इस सूर्याभिषेक के दौरान तकरीबन 4 से 6 मिनट तक रामलला की मूर्ति के मस्तक पर सूर्य तिलक किया गया।

सूर्य की रोशनी रामलला पर इस तरह पड़ीं, मानो भगवान राम को सूर्य ने तिलक लगाया हो। इस मौके पर रामलला का विशेष श्रृंगार भी किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में सबसे ज्यादा संसदीय चुनाव जीतने वाले दिग्गजों की कहानी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं