रामलला की प्रतिमा को आसन पर रखा गया

1 Min Read

मूर्ति रखने में 4 घंटे लगे

अयोध्या। अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया है। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रक्रिया में करीब 4 घंटे लगे। बताया गया कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा।

16 जनवरी से शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का गुरुवार 18 जनवरी को तीसरा दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इधर, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्य वेदी पर विराजमान रामलला की ही प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए। स्वयंभू प्रतिमा की जगह दूसरी मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती। बताया गया कि अब कपड़े से श्रीराम मंदिर का शिखर बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में Akshara Singh पर हमला, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं