रेमल का कहर, मिजोरम में 10 की मौत, ऑफिस-स्कूल बंद

3 Min Read

आइजोल, एजेंसियां। मिजोरम में साइक्लोन रेमल के असर के कारण लगातार बारिश हो रही है।

इसके चलते मंगलवार सुबह 6 बजे राजधानी आइजोल में पत्थर की एक खदान ढह गई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

10 से ज्यादा लोग लापता हैं। घटना आइजोल के मेल्थम और ह्लिमेन के बीच की है। मिजोरम डीजीपी अनिल शक्ला ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अब तक 10 शव निकाले गए हैं।

इनमें में सात स्थानीय लोगों के हैं, जबकि तीन दूसरे राज्यों के हैं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

आइजोल शहर के मेल्थम और ह्लिमेन के बीच सुबह 6 बजे पत्थर की खदान ढह गई। मलबे में अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।

लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर आज बंद कर दिए गए हैं। प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया है।

राज्य में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। आइजोल के सलेम वेंग में लैंडस्लाइड के बाद एक इमारत पानी के साथ बह गई, जिसके बाद तीन लोग लापता है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर लैंडस्लाइड के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है।

राज्य के भीतर कई स्टेट हाईवे भी बंद हैं। लगातार बारिश से नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। नदी के किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने राज्य में खराब मौसम को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। इसमें गृह मंत्री के सपडांगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

राम रहीम डेरा रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी, हाईकोर्ट में सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं