कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’, 3 के खिलाफ केस दर्ज; दुकान सील [‘Ram’ written on sacrificial goat, case registered against 3; shop seal]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बकरे के ऊपर ‘राम नाम ’ लिखकर उसे बेचने की कोशिश की गई।

इस बकरे की कुर्बानी देने की योजना बनाई गई थी। लेकिन उससे पहले हिंदू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिल गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा कर दिया।

मामले को बढ़ता देख नवी मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मटन शॉप के मालिक को हिरासत में लिया।

मीट दुकान को सील कर दिया गया है। शिकायत कर्ता ने बकरे के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

राम नाम लिखे बकरे की दी जाने वाली थी कुर्बानी

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई में सीबीडी सेक्टर वन में गुडलक मटन शॉप पर राम नाम लिखा हुआ एक बकरा बेचने के लिए रखा हुआ था।

इसके बाद इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा विरोध करने पर पुलिस ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए दुकान के मालिक को हिरासत में लिया है।

बता दें कि आज बकरीद है। इस दिन जानवरों की बलि दी जाती है।

धार्मिक भावनाएं बढ़काने की कोशिश

मुंबई पुलिस के मुताबिक नवी मुंबई पुलिस ने मीट की दुकान को सील कर दिया है। आरोप है कि वहां कुर्बानी के लिए लाए गए बकरे पर हिन्दू धार्मिक नाम लिख दिया गया था।

बकरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद पुलिस को मामले का पता लगा। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद मिली शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें

माधवी लता ने महिलाओं का बुर्का हटवाया, एफआईआर दर्ज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं