राम रहीम जेल से बाहर, हरियाणा में दौरा और चुनाव प्रचार पर रोक [Ram Rahim out of jail, ban on tour and election campaign in Haryana]

2 Min Read

राज्य की 36 सीटों पर प्रभाव है राम रहीम का

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दे दी।

हालांकि आयोग ने 3 शर्तें लगाई हैं। इसके बाद राम रहीम 1 अक्टूबर को रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आये।

चुनाव आयोग की 3 शर्तेः

पहली: जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में नहीं रहेगा।

दूसरी: कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा।

तीसरी: सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा।

आचार संहिता के उल्लंघन पर कैंसिल हो जायेगा पैरोलः

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि अगर राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लंघन करता है तो पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इसी वजह से राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका हरियाणा की 36 सीटों पर असर है।

इस वजह से जेल में हैं राम रहीम

यौन शोषण और मर्डर केस में राम रहीम रोहतक जेल में सजा काट रहा है। पैरोल के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेगा।

इसे भी पढ़ें

राम रहीम डेरा रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी, हाईकोर्ट में सीबीआई कोर्ट के फैसले को पलटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं