रामगोपाल बोले- छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं [ Ram Gopal said- small judges want to set the country on fire ]

1 Min Read

संभल हिंसा से जुड़ा AUDIO- युवक बोला- मस्जिद के पास ‘सामान’ लेकर आओ

संभल, एजेंसियां। UP के संभल में हिंसा का गुरुवार को पांचवां दिन है। हिंसा से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स दूसरे युवक को ‘सामान’ लेकर जामा मस्जिद के पास बुला रहा है।

दूसरे युवक ने पूछा कि कहां आना है तो कहा कि जुबैर के घर के पास आना है।
आरोपियों के मोबाइल से यह ऑडियो पुलिस ने रिकवर किया। दावा किया जा रहा है कि सामान शब्द का मतलब हथियार से है।

आरोपियों को बख्सा नहीं जायेगाः मंत्री

इधर, सपा नेता रामगोपाल यादव ने अजमेर शरीफ मुद्दे पर कहा- छोटे-छोटे जज बैठे हैं जो इस देश में आग लगवाना चाहते हैं। कोई मतलब नहीं है इसका।

प्रशासन ने संभल में दो दिन के लिए और इंटरनेट बंद कर दिया। इधर, भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा- जानबूझकर दंगा भड़काना, खुलेआम फायरिंग करना, पथराव करना, इस तरह की चीजें उत्तर प्रदेश में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इनके पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं