संसद में राजनाथ बोले- नेहरू-इंदिरा ने संविधान बदला [Rajnath said in Parliament – Nehru-Indira changed the constitution]

1 Min Read

प्रियंका ने पूछा- आपने क्या किया ?

नई दिल्ली, एजेंसियां। संविधान के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा हुई। इसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। उन्होंने कहा, ‘नेहरू, इंदिरा, राजीव, मनमोहन सिंह के समय विरोधियों को चुप कराने के संवैधानिक संशोधन किए गए।

वहीं प्रियंका ने कहा, ‘रक्षा मंत्री में नेहरू जी का नाम नहीं लेते। पहले क्या हुआ, उसे अब बताने का क्या मतलब है। अभी सरकार आपकी है, आपने क्या किया, जनता को ये बताइए।’

प्रियंका की संसद में पहली स्पीच:

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपनी पहली स्पीच दी। उन्होंने एक कहानी भी सुनाई। कहा कि एक राजा था जो भेष बदलकर जनता के बीच जाता था ताकि जान सके कि जनता क्या चाहती है, क्या कहती है।

आज का राजा भेष बदलता है, पर आलोचना नहीं सुनता। आज संविधान पर फिर चर्चा होगी। PM मोदी लोकसभा में जवाब दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

संसद में प्रियंका ने राजनाथ पर बोला हमला, कहा- नेहरू को छोड़िए, आपने क्या किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं