पटना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार की सुबह बिहार के रोहतास से शुरू हुई।
इस दौरान बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनके सारथी बने। एक लाल रंग की खुली जीप में सवार होकर राहुल ने यह यात्रा शुरू की।
बगल में बैठे तेजस्वी यादव जीप चलाते नजर आये। रोहतास जिला में न्याय यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने जमुहार से शुरू की। यह यात्रा सासाराम शहर होते हुए रोहतास जिला के टेकरी पहुंची।
यहां राहुल गांधी ने स्थानीय किसानों से बातचीत की। लोग इसे कांग्रेस की नहीं, बल्कि महागठबंधन की न्याय यात्रा बता रहे हैं।
इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। बता दें कि न्याय यात्रा बीच में दो दिनों के लिए स्थगित हो गई थी।
इस यात्रा को छत्तीसगढ़ से झारखंड में घुसते हुए बिहार पहुंचना था। परंतु स्थगित होने के बाद यात्रा सीधे बिहार से शुरू की गई है।
इसे भी पढ़ें









