राहुल भांजे से बोले- मुझे 10 जनपथ ज्यादा पसंद नहीं [Rahul told his nephew- I don’t like 10 Janpath much]

2 Min Read

दिवाली पर पेंटर के साथ काम किया

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली के लुटियन क्षेत्र स्थित सरकारी आवास ‘10 जनपथ’ उन्हें ज्यादा पसंद नहीं हैं, क्योंकि यहीं रहते हुए उनके पिता राजीव गांधी की मृत्यु हुई थी।

उन्होंने दिवाली के मौके पर कुछ पेंटर और कुम्हार परिवारों के साथ बातचीत करने से जुड़े अपने एक वीडियो में यह बात कही।

पेंटरों के साथ काम करते दिखेः

वीडियो में उनके साथ भांजा रेहान राजीव वाड्रा भी है। दोनों 10 जनपथ बंगले में पेंटरों के साथ काम करते भी दिखाई दे रहे हैं।

राजीव 10 जनपथ में रहेः

राहुल खुद भी काफी समय तक 10 जनपथ में रहे हैं। बंगले को लेकर राहुल गांधी अपने भांजे से कहते हैं, ‘यहां मेरे पिता की मौत हुई, इसलिए मुझे यह मकान बहुत ज्यादा पसंद नहीं है।’

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उस वक्त राजीव गांधी का आधिकारिक आवास ‘10 जनपथ’ था। इसके बाद सोनिया गांधी इसी आवास में रहती हैं।

अभी राहुल 10 जनपथ में ही रह रहेः

पिछले साल राहुल ने तुगलक लेन स्थित अपना आवास खाली कर दिया था और इसके बाद से वह अपनी मां के साथ 10 जनपथ में रह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी बोले- 50% आरक्षण को हम तोड़ देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं