राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रायगढ़ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई।

राहुल ने यहां गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद यात्रा जिले मंत खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले हम भारत यात्रा पर निकले थे। हम एक ऐसा देश चाहते हैं जहां हिंसा न हो डर न हो

आज देश के कोने कोने में नफरत फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश कमजोर होता हैं। यात्रा का यही लक्ष्य हैं की हमारा जो भविष्य हैं उनको मोहब्बत भरा हिंदुस्तान बने।

इस देश का डीएनए मोहब्बत का है। अलग-अलग मजहब के लोग यहां प्यार से रहते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को पहुंची थी।

इसके बाद यात्रा को दो दिन 9 और 10 फरवरी को विश्राम दिया गया था। इस दौरान राहुल गांधी दिल्ली दौरे पर थे। आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी वापस यात्रा में शामिल हुए।

आज छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होने वाली यात्रा का दो किमी के अंदर करीब 14 से अधिक स्थानों पर स्वागत किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

कल से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, होगी बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं