राजस्थान में कांग्रेस चुनाव जीतेगी : राहुल गांधी

1 Min Read

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में एक बार फिर पार्टी की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान में कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीतेगी। राहुल ने जयपुर हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पार्टी के नेता एकजुट हैं और आगे भी रहेंगे।

 जयपुर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। कांग्रेस पार्टी यहां चुनाव जीतेगी। इस मौके पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, हमें स्थानीय मुद्दों और विकास पर चुनाव लड़ना है।

वे (भाजपा) हमारी नीतियों के बारे में बात नहीं करते। वे केवल झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुझे लगता है कि वे घबराए हुए हैं। जनता सरकार को रिपीट करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अब तीन-चार दिन जयपुर में ही रुक कर चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं