मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, मिली बेल

IDTV Indradhanush
1 Min Read

कोर्ट पहुंच बांड भरा कांग्रेस सांसद ने

सुल्तानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानी के एक मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

जमानत के बाद राहुल ने 25-25 हजार के दो बॉन्ड भरे। राहुल के खिलाफ यह मामला 5 साल पहले गुजरात में अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज हुआ था।

साल 2018 में राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है।

इसके बाद सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

न्याय यात्रा छोड़ कोर्ट पहुंचे राहुल

कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर अमेठी से कार से सुल्तानपुर पहुंचे थे। कोर्ट से निकलने के बाद राहुल कार से ही रायबरेली के लिए निकल गये हैं। रायबरेली से ही उनकी न्याय यात्रा शुरू होगी। यूपी में न्याय यात्रा का आज छठा दिन है।

इसे भी पढ़ें

20 फरवरी 2024: आज के दिन का महत्व

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं