PWD बोला-केजरीवाल के घर में ₹5.6 करोड़ के 80 पर्दे, ₹15 करोड़ की सैनेटरी फिटिंग [PWD said – 80 curtains worth ₹ 5.6 crore, sanitary fittings worth ₹ 15 crore in Kejriwal’s house]

2 Min Read

भाजपा बोली- ₹12 लाख का स्मार्ट टॉयलेट गायब

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला खाली करने के बाद PWD की ओर से इन्वेंट्री लिस्ट (सामान की सूची) जारी की गई।

इसमें बताया गया है कि केजरीवाल के घर में बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल सिस्टम वाले कुल 80 पर्दे लगे थे।इन पर्दों की कीमत 4 करोड़ से 5.6 करोड़ रुपए थी।

ही बाथरूम में 15 करोड़ रुपए की वाटर सप्लाई और सैनेटरी फिटिंग की गई थी। इसके अलावा लिस्ट में किचन और बाथरूम के भी लाखों करोड़ों की कीमत वाले सामान का जिक्र है।

लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी हमलावरः

लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- CM आवास में फुली ऑटोमैटिक सेंसर वाली स्मार्ट टॉयलेट सीट लगाई गई थी। इसमें आटोमैटिक ओपन-क्लोज सीट, हीटेड सीट, वायरलेस रिमोट डियोडोराइजर और आटोमैटिक फ्लशिंग जैसी सुविधाएं थीं।

इसकी कीमत 10-12 लाख रुपए के बीच थी। यह सीट अब गायब है। इसके साथ ही कई करोड़ रुपए की लागत का सजावटी सामान भी गायब है।

इस बंगले में 9 साल रहे केजरीवालः

दरअसल, केजरीवाल 6 फ्लैग स्टाफ रोड के बंगले में 9 साल तक रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 4 अक्टूबर को यह बंगला खाली किया था।

इसे भी पढ़े

‘मेरी राजनीतिक भूमिका अरविंद केजरीवाल तय करेंगे’ : सत्येंद्र जैन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं