संसद परिसर में धक्का-मुक्की, भाजपा सांसद सारंगी गिरकर घायल [Push and shoving in Parliament premises, BJP MP Sarangi fell and got injured]

2 Min Read

आरोप- राहुल गांधी ने धक्का दिया, राहुल बोले- भाजपा सांसदों ने धमकाया, संसद जाने से रोका

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद परिसर में गुरुवार सुबह धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिरा।

सारंगी सिर पर रुमाल रखे मीडिया के सामने आए, उनके सिर से खून निकल रहा था। सारंगी के अलावा फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है। सारंगी और मुकेश राजपूत दोनों को राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया गया है। मुकेश ICU में हैं और उनकी स्थिति गंभीर है।

राहुल से जब धक्का-मुक्की पर सवाल हुआ तो उन्होंने उल्टा भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया। राहुल ने कहा- भाजपा सांसदों उन्हें संसद में एंट्री करने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने कहा कि उनके घुटने में भी चोट आई है।

संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा- राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। उन्होंने कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा है।

पीएम को दी गई घटना की जानकारीः

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई है। भाजपा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर मुद्दे पर ‘इंडिया’ के घटक दलों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं