पंजाब-हरियाणा सीमा पर मारे गए किसान के परिवार को एक करोड़ रुपये, बहन को नौकरी देगी पंजाब सरकार

1 Min Read

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खनौरी सीमा पर मारे गए किसान शुभकरण सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपये और उसकी बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में बुधवार को झड़प में बठिंडा निवासी किसान सिंह (21) की मौत हो गई थी और 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

यह घटना तब हुई जब प्रदर्शन कर रहे कुछ किसानों ने अवरोधकों की ओर बढ़ने की कोशिश की थी।

इसे भी पढ़ें

IPL 2024 22 से, धौनी और विराट में होगी पहली भिड़ंत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं