सिविल जज के 138 पदों के लिए पीटी का आया रिजल्ट, सामान्य का कट ऑफ 75 अंक [PT result out for 138 posts of Civil Judge, cutoff for general 75 marks]

2 Min Read

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

बताते चलें कि यह परीक्षा इसी साल 10 मार्च को आयोजित की गई थी। प्रांरभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

जेपीएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का कट ऑफ अंक भी जारी कर दिया गया है। सामान्य वर्ग का कट ऑफ अंक 75 है।

जबकि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक बराबर है। इन दोनों कोटि के अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक 32 है।

बताते चलें कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 138 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रोसेस चल रही है।

चयन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। मिली जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा जल्द ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल घोषित किया जाएगा।

बताते चलें कि पिछले साल अगस्त-सितंबर में सिविल जज के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

कैटेगरी वाइज रिक्त पद

सिविल जज के कुल 138 पदों में अनारक्षित के लिए 60 पद है। वहीं अनुसूचित जनजाति के 28, अनुसूचित जाति के 12 पद, पिछड़ा वर्ग के 25 पद, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13 पद आरक्षित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थी को 27,700- 44,770 रुपए के बीच वेतन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

JPSC-JSSC की परीक्षा एक ही दिन, छात्र परेशान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं