BPSC के खिलाफ प्रदर्शनः प्रशांत किशोर को जमानत [Protest against BPSC: Prashant Kishore gets bail]

2 Min Read

25 हजार के मुचलके पर पटना कोर्ट ने बेल दी

पटना, एजेंसियां। भूख हड़ताल पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) को पटना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

पटना सिविल कोर्ट में उन्हें SDJM आरती उपाध्याय की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।

पुलिस उन्हें तड़के 4 बजे जबरन उठाकर ले गई। वहां मौजूद लोगों ने विरोध जताया तो उन पर लाठीचार्ज किया।

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशांत और उनके समर्थक गांधी मैदान पर धरना दे रहे थे। इस जगह पर धरना देने की इजाजत नहीं थी।

प्रशांत किशोर को पुलिस एंबुलेंस में AIIMS लेकर गई। उन्हें सभी लोगों से अलग कर दिया गया है।

प्रशांत ने किसी भी तरह का इलाज कराने से मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है। पुलिस 4-5 घंटे पीके को एंबुलेंस में लेकर घूमती रही।

बाद में फतुहा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में उनका चेकअप कराया गया। यहां से पुलिस पेशी के लिए लेकर निकली।

धरने के दौरान सुबह 4 बजे गिरफ्तारी हुई थी

प्रशांत 2 जनवरी से बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) में अनियमितताओं को लेकर पटना स्थित गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। पटना पुलिस ने गांधी मैदान खाली करा दिया है।

यहीं, पर BPSC कैंडिडेट्स BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, मुजफ्फरपुर कोर्ट में BPSC छात्रों को भड़काने के आरोप में प्रशांत पर केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

BPSC Protest Live: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, आमरण अनशन जारी रखने का संकल्प, वैनिटी वैन जब्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं