Priyanka Chopra Jonas: प्रियंका चोपड़ा जोनस होंगी ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर, स्टार‑स्टडेड लाइनअप में कई दिग्गज शामिल

3 Min Read

Priyanka Chopra Jonas:

हैदराबाद, एजेंसियां। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है और इसमें भारतीय ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम भी शामिल है। प्रियंका ऑस्कर सेरेमनी में प्रेजेंटर के रूप में स्टेज पर आएंगी। यह घोषणा आयोजकों ने शुक्रवार, 6 मार्च को की।प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस स्टार‑स्टडेड लाइनअप की जानकारी शेयर की। उनके साथ विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो जैसे हॉलीवुड सितारे भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे। पहले ही घोषणा किए गए प्रेजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, कीरन कल्किन, क्रिस इवांस, डेमी मूर, कुमैल नानजियानी, माया रूडोल्फ और जो सलदाना शामिल हैं।

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाईयां

प्रियंका के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा, “बधाई हो, आप हमारे हीरो हैं।” वहीं, सेलेब्स जैसे नम्रता शिरोडकर, हुमा कुरैशी और धनश्री ने क्लैपिंग और फायर इमोजी के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। एक फैन ने लिखा, “यह एब्सोल्यूट आइकॉन्स की लिस्ट है।”

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका सेरेमनी का हिस्सा बनी

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने 2016 में 88वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटेशन दिया था और 2021 में पति निक जोनस के साथ 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन अनाउंस किए थे।इस साल ऑस्कर नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी, 2026 को अभिनेता डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन ने की थी। इस साल सबसे अधिक नॉमिनेशन फिल्म ‘सिनर्स’ को मिला है, जिसे 24 कैटेगरी में 16 नॉमिनेशन के साथ सबसे बड़ी दावेदार माना जा रहा है।98वें एकेडमी अवॉर्ड्स 15 मार्च, 2026 को डॉल्बी थिएटर, हॉलीवुड में आयोजित होगा। इसे कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे।

लाइव ब्रॉडकास्ट एबीसी पर और हुलु पर स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। भारत में इसे 16 मार्च, 2026 को सुबह 5:30 बजे देखा जा सकेगा।प्रियंका चोपड़ा की यह उपस्थिति न केवल भारतीय फैंस के लिए गर्व का पल है, बल्कि ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके बढ़ते प्रभाव का भी संकेत देती है।

Share This Article