मध्यप्रदेश के मुरैना में समय से पहले विद्यालय बंद रहने पर प्राचार्य हुए निलंबित [Principal suspended for premature closure of school in Morena, Madhya Pradesh]

1 Min Read

मुरैना, एजेंसियां: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक विद्यालय समय से पूर्व बंद पाए जाने पर विद्यालय के प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है, जबकि 26 शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर इच्छित गढ़पाले ने शनिवार को शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिठौरा कला का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय से पहले बंद होना पाया गया।

रिकॉर्ड परीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में 28 शिक्षक दर्ज हैं। श्री गढ़पाले ने तत्काल 28 शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। प्राचार्य डा. एस एस तिवारी और प्रभारी प्राचार्य आनंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, वहीं 26 शिक्षकों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

MP-UP समेत 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, आगरा में जीरो विजिबिलिटी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं