अयोध्या में भगवान राम के स्वागत की तैयारी, कमल ड्रेस पहनकर पहुंचीं कलाकार [Preparations for welcoming Lord Ram in Ayodhya, artists arrived wearing lotus dress]

1 Min Read

मराठी कलाकार ने शिवाजी का झंडा लहराया, सड़कों पर झांकियां

अयोध्या, एजेंसियां। भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह झांकियां हैं। कलाकार नृत्य कर रहे हैं। मराठी आर्टिस्ट ने सड़क पर शिवाजी का झंडा लहराया।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। आयोजन को खास बनाने के लिए CM योगी अयोध्या पहुंच गए हैं।

देशभर से आये हैं भक्तः

देशभर से भक्त अपने भगवान का स्वागत करने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। पूरा माहौल राम मय हो चुका है। राम मंदिर में खास रंगोली बनाई गई, जिसमें रंग नहीं, बल्कि फूलों का इस्तेमाल हुआ है। तोरण द्वार बने हैं।

28 लाख दीयों का बनेगा रिकार्डः

दूसरी तरफ 28 लाख दीयों को एक साथ जलाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 55 घाट पर दीये बिछे हुए हैं। 30 अक्टूबर की शाम को तेल-बाती लगाने का काम पूरा होगा। इसके बाद दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

भव्य आयोजन के 8वीं बार गवाह बनने के लिए CM योगी 30 अक्टूबर की दोपहर 2.20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या में राम मंदिर का शिखर बनना शुरू, मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं