नयी दिल्ली : मूल्यांकन विधियों को बेहतर बनाने और हितधारक क्षमता निर्माण का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) और फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) का संचालन करना 2024 के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक ‘परख’ की योजनाओं में शामिल है।
समग्र विकास के लिए ज्ञान मूल्यांकन, समीक्षा और विश्लेषण (परख) पहल को शुरू हुए इस महीने एक वर्ष पूरा हुआ है।
इस पहल के जरिये विभिन्न राज्य बोर्ड में नामांकित छात्रों के अंकों में असमानताओं को दूर करने में मदद के लिए सभी बोर्ड के मूल्यांकन दिशानिर्देश तैयार किए जाने हैं।
इसे भी पढ़ें
सीयूईटी-यूजी में अंकों के सामान्यीकरण को किया जा सकता है समाप्त : यूजीसी प्रमुख







