हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के पोल ऑफ पोल्स, हरियाणा के 13 एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी,[Poll of polls of Haryana and Jammu and Kashmir elections, Congress returns in 13 exit polls of Haryana]

1 Min Read

J&K के 10 पोल में कांग्रेस-NC सरकार

नई दिल्ली, एजेंसियां। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। उससे पहले शनिवार को एग्जिट पोल्स जारी किए गए। उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स भी सामने आया। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें जरूरी हैं।

हरियाणा में 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए। जम्मू-कश्मीर में भी 10 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स का हिसाब लगाया गया।


पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा के 12 सर्वे में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पार्टी को 56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 सीटों पर सिमट सकती है।


जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 30 सीटेः

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है।

पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में 1 बजे तक 44% वोटिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं