बिहार में गरमाया सियासी पारा, यूट्यूबर मनीष कश्यप लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

2 Min Read

कहा-बिहार के विकास के लिए तेजस्वी को गले लगाने को तैयार

पटना। बिहार में सियासी पारा गरमा गया है। यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि वह बिहार के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के विकास के लिए वह तेजस्वी यादव को गले लगाने के लिए तैयार हैं।

चुनाव लड़ने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. वो किसी भी गठबंधन के साथ लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्हें चुनाव की तैयारी करने की जरूरत नहीं है, वो बिहार की जनता और सभी समस्याओं से अवगत हैं।

उन्होंने कहा कि तैयारी करने की जरूरत उन्हें पड़ती है, जिनके पास जानकारी नहीं होती। वह बिहार के बेटे हैं, उन्हें सिर्फ आशीर्वाद की जरूरत है।

मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ‘हम कमर कस चुके हैं, ये चुनाव लड़ेंगे और जीतेगें भी। बिहार के लिए सदन में जाकर आवाज भी उठाएंगे।

हम बिहारी हैं और हर चीज संघर्ष के जरिए ही हासिल करते हैं। 20 सालों तक दशरथ मांझी ने भी पहाड़ को खोदते गए। तब जाकर वो रास्ता बना पाए’।

इसे भी पढ़ें

इंडिया गठबंधन में बन गई बात, पर लोहरदगा पर फंसा पेंच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं