साईं मूर्ति हटाने वाले को पुलिस उठा ले गई, काशी में मंदिरों से मूर्ति हटाने जा रहे थे [Police took away the person who removed Sai idol, he was going to remove idol from temples in Kashi]

2 Min Read

रात 2 बजे सादी वर्दी में पकड़ा पुलिस ने

वाराणसी, एजेंसियां। वाराणसी के मंदिरों से साईं मूर्तियां हटाने वाले अजय शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया है। बुधवार रात 2 बजे शर्मा मंदिरों से साईं मूर्तियां हटाने के लिए घर से निकले थे।

सूचना पर सादी वर्दी में पुलिस पहुंच गई और बीच रास्ते से उन्हें उठा ले गई। DCP काशी गौरव बंसवाल ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया- शांति भंग में सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा को हिरासत में लिया गया है। इससे पहले शर्मा के घरवालों ने आरोप लगाया था कि रात 2 बजे मैदागिन चौराहे से नीली कार से आए कुछ युवक उन्हें उठा ले गए। उनके दोनों मोबाइल नंबर ऑफ हैं।

साईं बाबा की मूर्ति हटाने को लेकर विवादः

साईं बाबा की मूर्ति हटाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। शिरडी साईं ट्रस्ट महाराष्ट्र ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

सपा ने कहा- आखिर कब तक ऐसे मंदिर, मस्जिद, भगवान और साईं बाबा पर बात होगी।

14 मंदिरों से हटाई गईं मूर्तियाः

सनातन रक्षक दल ने 1 अक्टूबर को वाराणसी के 14 मंदिरों से साईं की मूर्तियां हटाई थीं। उनका दावा है कि अभी 60 और मंदिरों की लिस्ट है।

इधर, लखनऊ में भी अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मंदिरों से साईं मूर्तियों को हटाने की मांग की है। कहा- मंदिरों में साईं मूर्तियों को स्थान नहीं दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

वाराणसी के नमो घाट पर फिल्मी गानों और रील्स बनाने पर रोक [Ban on making film songs and reels at Namo Ghat in Varanasi]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं