पंजाब में पुलिस-किसानों की झड़प [Police-farmers clash in Punjab]

1 Min Read

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर आवाजाही शुरू

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 13 महीने बाद ट्रैफिक बहाल हो गई है। खनौरी बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस ने दोनों लेन खोल दी हैं। 19 मार्च की रात पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को हटाया था। इसे लेकर पंजाब के सभी जिलों में किसानों ने प्रदर्शन किया। हरियाणा के किसानों ने CM नायब सैनी को मांगें मानने के लिए 1 महीने का अल्टीमेटम दिया है।

AAP-BJP ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए:

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बयान जारी कर किसानों को अपना समर्थन दोहराया और कहा कि पंजाब की इकोनॉमी की रक्षा के लिए रोड खोलना जरूरी था। BJP ने आरोप लगाया कि CM भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले ‘वोट हासिल करने’ के लिए धरने वाली जगहों को खाली करवाया। उधर, कांग्रेस ने कहा कि AAP और BJP आपस में मिले हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

अनशन पर बैठे डल्लेवाल अचानक बेहोश हुए, पल्स रेट-BP गिरा

Share This Article
Exit mobile version