नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली पुलिस के अधिकारी तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रस्तावित मुलाकात के लिए सुरक्षा योजना पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को पंजाब पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक भगवंत मान ने केजरीवाल से मिलने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन से समय मांगा था।
केजरीवाल अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं।
तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के जेल विभाग ने पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दिल्ली पुलिस और तिहाड़ प्रशासन के साथ 12 अप्रैल शुक्रवार को दिन में 11 बजे तिहाड़ जेल मुख्यालय में उप महानिरीक्षक (जेल) के ऑफिस में सुरक्षा को लेकर मीटिंग करेंगे।
इस मीटिंग में दिल्ली जेल नियमों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था करने और कोड संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए है, ताकि पंजाब के मुख्यमंत्री की मुलाकात तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के साथ सुनिश्चित की जा सके।
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी बोले-चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण, पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगाः मोदी








