लाल किले से PM बोले- देश में सेक्युलर सिविल कोड हो, 75 हजार नई मेडिकल सीटें बढ़ेंगी [PM said from Red Fort – There should be secular civil code in the country, 75 thousand new medical seats will increase]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। PM ने कहा कि देश में अगले 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी।

वहीं कोलकाता रेप-मर्डर पर उन्होंने कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी पर लटका दिया जाए। PM ने कहा कि देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है।

अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है। लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की।

लालकिले से PM मोदी का सबसे लंबा भाषण

PM मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया।

पहली बार उन्होंने लालकिले से 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी है। चार बार (2016, 2019, 2022, 2023) 90 मिनट से ज्यादा का भाषण दिया है।

सबसे छोटा भाषण साल 2014 का है, जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्होंने 65 मिनट की स्पीच दी थी।

इसे भी पढ़ें

Independence Day 2024 : स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 5 साल में बढेंगी मेडिकल की 75 हजार सीटें, PM मोदी का ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं