PM Narender Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 3,880 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी मिशन को मिलेगा बल [Prime Minister Modi inaugurated projects worth Rs 3,880 crore in Varanasi, Smart City Mission will get a boost]

3 Min Read

PM Narendra Modi:

वाराणसी, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 अप्रैल 2025 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां वे कुल 3,880 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 44 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इन परियोजनाओं में ग्रामीण विकास को केंद्र में रखते हुए 130 पेयजल योजनाएं, 100 नए आंगनबाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, एक पॉलिटेक्निक कॉलेज, एक सरकारी महाविद्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल, पुलिस बैरक, और चार ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन शामिल है। साथ ही, वाराणसी के शहरी सौंदर्यीकरण, रेलवे और वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

PM Narender Modi: विद्युत अवसंरचना बढ़ावा

प्रधानमंत्री विद्युत अवसंरचना को भी बढ़ावा देंगे, जिसमें जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में दो 400 केवी और एक 220 केवी उपकेंद्र शामिल हैं, जिनकी कुल लागत 1,045 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा वे 2,250 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें 15 नए विद्युत सब-स्टेशन और 1,500 किलोमीटर लंबी बिजली लाइनें शामिल हैं। पीएम मोदी चौकाघाट, गाजीपुर और अन्य क्षेत्रों में बिजली परियोजनाओं, सड़क पुल, फ्लाईओवर और हवाई अड्डे से जुड़ी सुरंग के निर्माण की भी आधारशिला रखेंगे।

PM Narender Modi: 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों का नवीनीकरण

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों का नवीनीकरण, कस्तूरबा गांधी स्कूल भवन का निर्माण, MSME यूनिटी मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, सौर ऊर्जा संयंत्र, सामुदायिक हॉल, पार्कों का सौंदर्यीकरण और दो स्टेडियमों की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही, खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए सिंथेटिक हॉकी टर्फ, फ्लडलाइट और दर्शक दीर्घा का निर्माण भी प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित करेंगे और वाराणसी की पारंपरिक वस्तुओं जैसे तबला, पेंटिंग, ठंडाई व तिरंगा बर्फी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग का प्रमाणपत्र भी देंगे। इसके अतिरिक्त, बनास डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी प्रदान किया जाएगा।

PM Narender Modi: कहां होगा ये जनसभा?

जनसभा का आयोजन रोहनिया के मेहंदीगंज में किया जाएगा, जो रिंग रोड पर स्थित है ताकि ग्रामीण आबादी को आसानी से पहुंच मिल सके। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 4,000 सुरक्षाकर्मी, CCTV, ड्रोन कैमरे और छतों पर सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है। यह दौरा वाराणसी के बहुआयामी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं