PM म्यूजियम ने राहुल गांधी से मांगे नेहरू के डॉक्यूमेंट्स: इसमें एडविना, जेपी [PM Museum asked for Nehru’s documents from Rahul Gandhi: Edwina, JP in it]

2 Min Read

आइंस्टाइन को लिखी चिट्ठियां 2008 में सोनिया ने म्यूजियम से मंगवाए थे

नई दिल्ली, एजेंसियां। PM म्यूजियम की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजा गया है, जिसमें उनसे नेहरू से जुड़े डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग की गई है।

प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने सोमवार को कहा कि 2008 में UPA कार्यकाल में 51 बक्सों में भरकर नेहरू के पर्सनल लेटर सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे। या तो सभी लेटर वापस किए जाएं, या फिर इन्हें स्कैन करने की इजाजत दी जाए, क्योंकि ये डॉक्यूमेंट्स पहले ही PM म्यूजियम का हिस्सा थे।

सोनिया को भी लिखा गया था पत्रः

रिजवान ने कहा- ‘सितंबर 2024 में भी मैंने सोनिया गांधी को लेटर लौटाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिलने पर मैंने अब राहुल को पत्र लिखा है।’ राहुल गांधी को रिजवान ने 10 दिसंबर को लेटर लिखा था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई है।

रिजवान ने जिन 51 बक्सों की बात कर रहे हैं, उनमें नेहरू के वे लेटर रखे हुए हैं, जो उन्होंने एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टाइन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत को लिखे थे।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखा पत्र, कहा-सच्चाई तो सच्चाई है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं