बक्सर में पीएम मोदी बोलें बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार RJD और कांग्रेस है

2 Min Read

बिहार,एजेंसियां: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन के दलों के चुनावी घोषणापत्रों पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीन कर मुस्लिमों को देना चाहती है, और उनके गठबंधन के साथी दल इस पर खामोश हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कांग्रेस देश को अपनी जागीर समझती है।

उसे लगता है कि शहजादे ही इकलौते वारिस हैं, कांग्रेस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों को देना चाहती है, ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देना चाहते हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी मोदी ने कहा कि हम देश को विकास की राह पर आगे ले जाना चाहते हैं, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनोमी बनाना चाहते हैं ।

कांग्रेस-आरजेडी के भ्रष्टाचार को देश ने करीब से देखा है। ये लोग देश को भी नोटों की गड्डी के रूप देखते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की राह से हटने वाला नहीं है। बिहार ने सालों तक जंगलराज को झेला है। आरजेडी-कांग्रेस ने बिहार की पीढ़ियां बर्बाद कर दी।

और न जाने कितने लोग बिहार से पलायन कर गए, यहां उद्योग-धंधे चौपट हो गए, लाखों लोग रोजगार के लिए परेशान हो गए।

ये गठबंधन वाले सीएए रद्द करना चाहते हैं, वो घुसपैठियों को बढ़ावा देना चाहते हैं और 370 वापस लाना चाहते हैं।

पीएम ने कहा कि विपक्षी दल के लोग तुष्टिकरण के लिए और अपने वोटबैंक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब ये देश की जनता की संपत्ति की एक्स-रे जांच करवाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी अंतिम चरण के प्रचार में 28 मई को दुमका में भरेंगे हुंकार

Share This Article
Exit mobile version