नामकुम में 250 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1 Min Read

रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जामचुंआ के पास से पुलिस ने 3 अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वहीं उनके पास से अफीम और कैश भी बरामद हुआ है। एसएसपी कौशल किशोर को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी कौशल किशोर के निर्देशानुसार एसपी ग्रामीण ने टीम बनाई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जरेया रोड के किनारे दो व्यक्ति को देखा।

काले रंग की सीबी जेड पर बैठे दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे। भागने के दौरान दोनों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

जिसके नाम शनिचरवा मुण्डा उर्फ चारो और दीपक मुण्डा उर्फ जगरू शामिल है।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 250 ग्राम अफीम, 90 हजार कैश बरामद हुआ। रकम के बारे में पूछने पर बताया कि जरेया के अरूण कुमार हजाम एवं शिव कुमार हजाम को 500 ग्राम अफीम बेचा था। जिसके एवज में 90 हजार मिला था।

इसे भी पढ़ें

बक्सर में पीएम मोदी बोलें बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार RJD और कांग्रेस है

Share This Article
Exit mobile version