PM मोदी बोले-महिलाओं के खिलाफ अपराध माफी योग्य नहीं, दोषी बचने नहीं चाहिए [PM Modi said – Crime against women is not forgivable, the guilty should not go away]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है। मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है।

दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए। सरकारें आती जाती रहेंगी। नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है।’

रिवॉल्विंग फंड और बैंक लोन जारी किया

PM मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट दिया। लखपति दीदी सम्मेलन में 2,500 करोड़ रुपए का रिवॉल्विंग फंड जारी किया।

इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। इसके साथ 5 हजार करोड़ रुपए का बैंक लोन जारी किया, जिससे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

इसे भी पढ़ें

Independence Day 2024 : स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 5 साल में बढेंगी मेडिकल की 75 हजार सीटें, PM मोदी का ऐलान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं