पीएम मोदी पहुंचे बिहार, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

3 Min Read

कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहने समर्थकों को रोका गया

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंच गये। शनिवार की दोपहर बाद वह गया एयरपोर्ट पर उतरे।

यहां उनका स्वागत बिहार के राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इसके बाद वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही औरंगाबाद के लिए रवाना हो गये।

औरंगाबाद में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी बिहार के दो जिलों का दौरा करेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

औरंगाबाद और बेगूसराय में प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। बिहार में बदले सियासी समीकरण के बीच पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार डेढ़ साल बाद फिर से आज एक साथ मंच पर दिखेंगे।

करीब 18 महीने के बाद दोनों नेता फिर से एक मंच पर दिखने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5.05 बजे बेगूसराय हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 5.15 से लेकर 6.30बजे तक पीएम मोदी बेगूसराय में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

शाम 6.45 बजे पर प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 7.30बजे पर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। रात 9.30बजे पर प्रधानमंत्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी भी मंच साझा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 34 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।

पीएम मोदी गंगा नदी पर छह लेन के दिघवारा पुल का शिलान्यास करेंगे। इधर पीएम के कार्यक्रम को लेकर औरंगाबाद में समर्थकों की भड़ी उमड़ी है।

हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं। हालांकि इस दौरान तब विचित्र स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस ने काले कपड़े पहने समर्थकों को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहन कर आने पर रोक है। ऐसे कुछ लोगों को वापस कर दिया गया। वहीं, कुछ लोगों ने अपने काले कपड़े उतार लिये।

इसे भी पढ़ें

मर गया भारत का नंबर-1 दुश्मन चीमा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं