PM Modi in UP: बिहार के बाद आज यूपी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, देंगे 20,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात [After Bihar, the Prime Minister will reach UP today and will give the gift of development projects worth 20,900 crores]

1 Min Read

PM Modi in UP:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बिहार दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में मेट्रो, बिजली, सड़क और जल आपूर्ति से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 20,900 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

PM Modi in UP: स्वागत के लिए लगे ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को सलामी दी गई है। यह ऑपरेशन हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुआ, जिसमें भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

PM Modi in UP: कानपुर का भी करेंगे दौरा

प्रधानमंत्री मोदी कानपुर का भी दौरा करेंगे, जहां लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। साथ ही बताया गया है कि वह पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मुलाकात कर सकते है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदगी में, लगेगी दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं