पीएम मोदी गये कुवैत दौरे पर, 43 साल बाद भारतीय PM का दौरा [ PM Modi goes on Kuwait tour, visit of Indian PM after 43 years ]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 2 दिवसीय कुवैत दौरे पर रवाना हो गए हैं।

उम्मीद जतायी जा रही है कि पीएम मोदी की इन 2 दिनों की यात्रा के दौरान भारत और खाड़ी देश के बीच रक्षा और व्यापार सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

पीएम कुवैत के अमीर शेख मेशालल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर इस यात्रा पर गये हैं।इससे पूर्व 43 साल पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत का दौरा किया था।

पीएम ने किया ये पोस्टः

कुवैत दौरे पर जाने से पहले पीएम मोदी ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।

कुवैत में पीएम करेंगे शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातः

पीएम मोदी ने लिखा है कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान कुवैत के अमीर शेख, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी आज कुवैत पहुंचने के बाद शाम के समय कुवैत में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का कुवैत दौरा, 43 वर्षों में पहला भारतीय पीएम दौरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं